कहानी की शुरुआत || Story Begain
इस कहानी की शुरुआत 10 अगस्त 2022 से होती है | मै अपने घर पर आराम कर राह था | उसी समय मुझे एक फ़ोन आया | यह फ़ोन मुझे राजस्थान की राजधानी जयपुर से किसी Game Developer कम्पनी का फ़ोन आया | में लगभग 1 साल 6 महीने से किसी Game Developer कम्पनी में काम करने के लिए प्रयास कर रहा था | हांलाकि यह कम्पनी मेरा पहला अनुभव नहीं होने वाला था | मैने इससे पहले भी एक मुंबई की कम्पनी में काम किया था | इसके बावजूद भी मै इसे अपना पहला अनुभव क्यों है, इसके बारे में मैं आगे के किसी ब्लॉग में बताऊंगा | अभी के लिए यही मेरा पहला अनुभव है |
मुझे इस कम्पनी का फोन कैसे आया यह तो मै भी नहीं जनता हूँ | क्योंकि इस समय के आसपास मैने किसी कम्पनी में अप्लाई नहीं किया था, और अगर किया भी था तो मुझे पता नहीं है | इसका कारण यह नहीं है की मै इस बलाग को एक महीने बाद लिख रहा हूँ | मुझे सच में नहीं पता मैने कैसे अप्लाई किया | शायद मैने लिंकडन की सहायता ली होगी | अब आगे कम्पनी ने मुझे इंटरव्यू के लिए फोन किया | इंटरव्यू में मुझसे मेडम ने बात की उन्होंने ने कहा की वो शाम 5 बजे मेरा इंटरव्यू करवाएगी | उस समय लगभग 2 बजे थे | शाम 5 बजने में कुछ समय शेष था तब पापा ने मुझे उनके साथ चलने के लिए कहाँ | तब मैने इस बात को पापा को बताया | पापा इंतजार के लिए तैयार हो गए | इंटरव्यू का समय आया | इंटरव्यू Google Meet पर होना था | उस समय बरसाती मौसम होने के कारण इंटरनेट आना बंद हो गया | तब मैने उन मेडम को दुबारा फोन किया परन्तु उनका फोन नहीं लगा | तब मैने उन्हें What's app से मैसेज भेजा | What's app पर मेसेज भेजने के लिए मोबाइल फ़ोन नंबर सेव होना आवश्यक है | जिस कारण मैने उनका नाम X लिखकर सेव कर दिया | फिर लगभग 15 मिनट बाद किसी भैया का फोन आया उन्होंने मेरा इंटरव्यू लिया | इंटरव्यू बहुत अच्छा नहीं गया था, परन्तु ठीक-ठाक था | इन सब के बावजूद भी मुझे समझ नहीं आ रहा था की ये मेडम इस कम्पनी में कार्यरत है या कोई मध्यस्त है | मध्यस्त अथात वो व्यक्ति वो नौकरी दिलाने के लिए बिच में पैसे लेते है | लगभग साढ़े 6 बजे उन्ही मेडम का फोन आया उन्होंने इंटरव्यू के लिए जयपुर आने लिए कहा | तब मेने उनका नाम पूछा उन्होंने अपना नाम श्वेता बताया | उन्होंने कहाँ की आप 12 तारीख को जयपुर आ सकते है| तब मैने मना कर दिया | क्योंकि 13 तारीख को रक्षाबंधन था | तब उन्होंने मेरा इंटरव्यू 13 के स्थान पर 16 को कर दिया |
शाम को मैने यह पूरी बात अपने परिवार को बता दी| पहले तो मेरा और पापा का ही जाने का था, परन्तु 19 तारीख को जन्मास्टमी थी, मम्मी भी 2 साल से गोकुल मथुरा गुमने चलने का कह रही थी | तब हम सब ने इंटरव्यू देकर जन्मास्टमी के दिन गोकुल मथुरा गुमने की योजना बनाई |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें