सत्सात्कार और शुरुआत Interview ang Beginning Part 1
16 अगस्त 2022 आज वो दिन है, जिस दिन सत्सात्कार ( Interview ) तय हुआ था | हम 15 अगस्त अर्थात भारत के आजादी का दिन को हम ने रात की बस को पकडी थी | इस बस की यात्रा काफी अच्छी रही थी, बस ने हमें सुबह जल्दी जयपुर के बस स्टेशन सिंधीकैम्प उतारा | उस समय लगभग 7 बजे थे | सत्सात्कार का समय 10 से शाम 4 बजे के मध्य था। उसके हिसाब से हैम बहुत जल्दी पहुच गए थे। तब हमने चंदपोल जाने का फैसला किया। चंदपोल में हमारे समाज की धर्मशाला है। जिसका नाम अग्रवाल सेवा सदन है। हम वहाँ गए और हमने वहाँ एक कमरा लिया। वहाँ हम कुछ समय के लिए सो गए। 10 बजे हम उठे नाहा धोकर तैयार हुए। चंदपोल में चाय और समोसे का नाश्ता किया। चंदपोल प्राचीन जयपुर है, जिसे यहाँ के लोग असली जयपुर कहते है। नाश्ता करने के हम चंदपोल के मेट्रो स्टेशन गए। वहाँ हमने ऑफिस का पता बताकर पूछा हमे कौनसे स्टेशन पहुँचना सही रहेगा। तब लोगों ने हमे सलाह दी कि श्याम-नगर-मेट्रो-स्टेशन जाकर रिक्शा पकड़ने के लिए। हमने वैसा ही किया हम मेट्रो में गए मेट्रो में हमारा 13 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट लगा। श्याम नगर पहुँचने तक बूंदाबारी शुरू हो गई। यह एक और समस्या थी। हमने श्याम नगर से रिक्शा लिया रिक्शा वाले ने हमसे 150 रुपये लिए। रिक्सा वाले को पता खोजने में काफी समस्या हुई। जयपुर के लोग मदद करने में कम भरोशा रखते है। वो लोगो की मदद नहीं करते है। करीब 1 घण्टे के खोज-बिन के बाद हमें वह स्थान मिला। बरसात काफी तेज थी। आफिस में एंटरी करवाकर मैने रिसेप्शन पर पर बोला। रिसेप्शन से सत्सात्कार तक जाने में 2 घण्टे का समय लग गया। सत्सात्कार के लिए शेवता मैडम रिसेप्शन पर आई थी। मैडम वहीं थी, जिनका फोन आया था। मैडम मुझे ऊपर वाले डिवीजन में ले गए। वाह मुझे हेमंत और आशीष सर मिले। उन्होंने मेरा सत्सात्कार लिया। सत्सात्कार काफी अच्छा गया था। ये मेरा पहला सत्सात्कार था। फिर लिफ्ट के नीचे आते हुए हेमंत सर ने मुझे बताया कि फोन पर उन्होंने ही मेरा सत्सात्कार लिया था।
इंटरव्यू के बाद जोइनिंग होना बाकी था। मैडम ने मुझे बताया था कि अभी काफी समय लग जाएगा। ऐसे में हमें PG खोजना था।
